{"_id":"62c1d7dd9c18417cf20d1552","slug":"railway-withdraws-from-construction-of-foot-over-bridge-nazibabad-news-mrt59552021","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटओवर ब्रिज निर्माण से पीछे हटा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटओवर ब्रिज निर्माण से पीछे हटा रेलवे
विज्ञापन
नजीबाबाद में खतरनाक ढंग से मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पार करती महिला और बच्चे।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटओवर ब्रिज निर्माण से पीछे हटा रेलवे
नजीबाबाद। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण रेलवे द्वारा कराना संभव न होने से क्षेत्रवासियों में निराशा है। महाप्रबंधक ने राज्य सरकार के खर्च पर ही फुटओवर ब्रिज निर्माण की रेलवे द्वारा अनुमति दिए जाने का तर्क दिया है।
रेल महाप्रबंधक आशुतोष गंगल हाल ही में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के दौरे पर आए थे। मीडियाकर्मियों द्वारा मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन करते कई दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए फुटओवर ब्रिज निर्माण का मामला उठाया गया। रेलवे महाप्रबंधक ने कहा कि फुटओवर ब्रिज का निर्माण तभी संभव है जब राज्य सरकार प्रस्ताव करे और निर्माण का खर्च स्वयं वहन करने के लिए रेलवे बोर्ड को सहमति दे। रेल महाप्रबंधक ने कहा कि जरूरत वाले स्थानों पर रेलवे फ्लाईओवर निर्माण करा चुका है।
आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा का कहना है कि करीब एक दशक के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्रालय पर जनहित में मालगोदाम तिराहे पर फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग उठाने के बाद रेलवे ने दो वर्ष पूर्व फुटओवर ब्रिज निर्माण प्रक्रिया का नक्शा और एस्टीमेट तैयार किया था। जिला प्रशासन से भी इस संबंध में सूचनाएं एकत्र की गईं थीं। पूर्व सैनिक मनोज कुमार, आदर्श नगर निवासी ग्रहणी शशिकला राजपूत ने जनहित में मालगोदाम तिराहे पर फुटओवर ब्रिज बनवाने की रेलवे और प्रदेश सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
उधर, जनप्रतिनिधियों द्वारा भी समय-समय पर फुटओवर ब्रिज निर्माण जनहित में कराने का मुद्दा उठाया जाता रहा है। डीआरएम अजय नंदन की मौजूदगी में जीएम द्वारा एक सप्ताह पूर्व मालगोदाम पर रेलवे द्वारा फुटओवर ब्रिज रेलवे द्वारा निर्माण न करा पाने के दावे के साथ क्षेत्रवासियों में निराशा है। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने तो दौरे के दौरान यहां तक कह दिया कि अगर कोई कटना चाह रहे हैं तो कटने दीजिए। रेल अधिकारी के इस बयान को लेकर भी क्षेत्रवासियों में रोष है। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने रेल मंत्री को रेल अधिकारी के बयान से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक को बयान के संबंध में जांच सौंपी है।

नजीबाबाद में खतरनाक ढंग से मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पार करते क्षेत्रवासी।- फोटो : NAZIBABAD