फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway track disrupted by falling tree

पेड़ गिरने से रेलवे ट्रैक बाधित

Tue, 07 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 07 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Railway track disrupted by falling tree
बिजनौर के नगीना में रेलवे स्टेशन पर आंधी से गिरा पुराना पेड़। - फोटो : अमर उजाला
 नगीना रेलवे स्टेशन मास्टर हरिमोहन मीणा ने बताया कि करीब 11 बजे तेज आंधी के कारण प्लेट फार्म नंबर दो और तीन पर खड़ा पिलखन का पेड़ गिर गया। इससे लूप लाइन ठप हो गई। हिंदू इंटर कालेज नगीना में खड़े वर्षों पुराने पेड़ भी तेज आंधी में गिर गए।
विज्ञापन

स्योहारा के मोहल्ला मिर्धगान निवासी असलम का 18 वर्षीय पुत्र फरमान मोहल्ला किला स्थित फर्नीचर बनाने की एक फर्म में काम करता था। आंधी से कारखाने की एक दीवार भरभराकर गिर गई। फरमान दीवार के मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

वहीं स्योहारा के गांव मेवानवादा निवासी शहजाद का कड़ियों का मकान है। सोमवार की दुपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक तेज आंधी के साथ हल्की बारिश आई। शहजाद की पुत्री नगमा 16 अंदर मकान में जा बैठी और अन्य परिजन दूसरे कमरे में चले गए। हल्की बारिश में अचानक मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई और नगमा उसके नीचे दब गई। छत गिरने की तेज आवाज होने पर परिजन उस ओर भागे तथा गांव वालों की मदद से कड़ियों, मिट्टी व ईटों को हटाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल नगमा को उपचार हेतु सीएचसी स्योहारा ले जाया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को उपचार हेतु मुरादाबाद ले गए है। किरतपुर-शादीपुर के बीच 33 हजार वोल्टेज की लाइन पर कई जगह पेड़ गिरने से पूरे दिन बिजली गुल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed