{"_id":"5f63b0d78ebc3e2cb47bfa9f","slug":"railway-removed-encroachment-in-kotdwar-branch-line-area-nazibabad-news-mrt5018426124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने कोटद्वार ब्रांच लाइन क्षेत्र में हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने कोटद्वार ब्रांच लाइन क्षेत्र में हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
नजीबाबाद के कोटद्वार ब्रांच लाइन के निकट अतिक्रमण हटाती रेलवे टीम।
- फोटो : NAZIBABAD
रेलवे ने कोटद्वार ब्रांच लाइन क्षेत्र में हटवाया अतिक्रमण
नजीबाबाद। रेलवे ने नजीबाबाद - कोटद्वार ब्रांच लाइन के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। रेलवे सीमा में आने वाले पक्के और अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।
बुधवार को मंडल अभियंता हरपाल सिंह, सहायक मंडल अभियंता भरत अग्रवाल ने रेल पथ अधिकारियों के साथ नजीबाबाद- कोटद्वार ब्रांच लाइन का निरीक्षण किया था। मंडलीय अधिकारियों के दिशा निर्देश में बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान में जाब्तागंज क्षेत्र में कोटद्वार ब्रांच बैंक के आसपास लगभग 10 से 20 फीट तक किए गए अतिक्रमण हटाए गए।
रेलवे की टीम ने रेलवे की सीमा में आने वाले पक्के और अस्थाई अतिक्रमण के साथ लगभग 15 से 20 पेड़ और झाड़ियां सुरक्षित रेल संचालन के लिए ध्वस्त कीं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर धर्मेश कुमार ने बताया कि नजीबाबाद से कोटद्वार तक रेल सीमा में आने वाले अतिक्रमण तीन दिन में पूरी तरह हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य संरक्षा अधिकारी का नजीबाबाद दौरा शीघ्र
नजीबाबाद। नजीबाबाद से कोटद्वार तक 24 किलोमीटर के रेल ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य कुछ समय पूर्व पूरा हो चुका है। मुख्य संरक्षा अधिकारी जल्द ही नजीबाबाद- कोटद्वार ब्रांच लाइन के विद्युतीकरण अभियान का निरीक्षण कर ब्रांच लाइन पर विद्युत रेल संचालन को हरी झंडी देंगे।