फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway line should be laid till Kalagarh... demand raised

Bijnor News: कालागढ़ तक बिछाई जाए रेलवे लाइन... उठी मांग

Sun, 15 Dec 2024 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Railway line should be laid till Kalagarh... demand raised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। उत्तराखंड के काशीपुर से ठाकुरद्वारा, जसपुर होते हुए यूपी के धामपुर तक 58 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। मगर, इसमें अफजलगढ़ और कालागढ़ क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। क्षेत्रीय लोगों ने रेलमंत्री और शासन से भूतपूरी से अफजलगढ़ होते हुए कालागढ़ तक रेलवे ट्रैक बिछाने की मांग की है।
गांव मुरलीवाला निवासी किसान संजय राणा का कहना है कि अफजलगढ़ ब्लाॅक क्षेत्र में करीब 160 से अधिक गांव आते हैं। रेल मार्ग उन्हें काशीपुर 40 किमी और धामपुर 30 किमी पड़ता है। अफजलगढ़ से 10 किमी दूर भूतपुरी से रेल लाइन मोड़ना क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा किया जाना है। यदि कालागढ़ तक रेल ट्रैक बिछाया जाता है तो आवागमन में तो लाभ मिलेगा, वहीं क्षेत्र के विकास में भी सहायक होगा।
विज्ञापन

पुराना कालागढ़ निवासी व्यापारी विनोद धारीवाल का कहना है कि सर्वे में सामने आया है कि रेलवे ट्रैक भूतपुरी से पहले ही धामपुर की ओर मोड़ दिया जाएगा। इससे रेल का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाएगा। बताया कि रेल लाइन बिछाने से व्यापार में सुविधा होगी तो इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मोदीवाला अय्यूब अंसारी का कहना है कि इस क्षेत्र में 12 काॅलोनियों में भूतपूर्व सैनिक निवास करते हैं। इसके अलावा भी 40 से 50 गांवों के लोगो का आवागमन रहता है।
रेल मार्ग आने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ तभी मिल सकेगा, जब रेल लाइन को कालागढ़ तक किया। एक स्टेशन कालागढ़ में स्थापित किया जाना चाहिए। अफजलगढ़ वासी समाजसेवी रवि कर्णवाल का कहना है कि अफजलगढ़ क्षेत्र काफी समय से परिवहन के मामले में उपेक्षित रहा है, यहां रोडवेज बस स्टैंड भी नहीं है। क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा कर रेलवे ट्रैक भी भूतपुरी तक ही बिछाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के विकास के हित में रेलवे लाइन को कालागढ़ तक बिछाया जाना चाहिए।

इनके अलावा संजय चौधरी, शंकर सिंघल, मदन राणा, विजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि आजादी के बाद से रेल को लेकर अनेक प्रकार के विकास किए गए हैं।
मगर, आज तक अनदेखी ही हुई है। अफजलगढ़ क्षेत्र के लोगों की ओर से दशकों से रेलवे लाइन की मांग की जाती रही है। उन्होंने भी रेलवे ट्रैक कालागढ़ तक बिछवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed