{"_id":"61b0fa6bae21ba230f6aa34f","slug":"railway-general-manager-s-visit-on-24th-preparations-started-nazibabad-news-mrt5682066140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे महाप्रबंधक का 24 को दौरा, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे महाप्रबंधक का 24 को दौरा, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे महाप्रबंधक का 24 को दौरा, तैयारियां शुरू
नजीबाबाद। रेलवे महाप्रबंधक के 24 दिसंबर को नजीबाबाद स्टेशन सहित मंडल के संभावित दौरे को देखते हुए रेलवे तैयारियों में जुटा है। नजीबाबाद स्टेशन क्षेत्र सहित विभिन्न स्टेशनों के रेलवे ट्रैक की तकनीकी खामियां दूर की जा रही हैं।
कोरोना संक्रमण काल के दौरान बंद रेलगाड़ियां धीरे-धीरे संचालित हो रही हैं। रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद रेलवे महाप्रबंधक के मंडल मुरादाबाद के निरीक्षण को लेकर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप है। नजीबाबाद सेक्शन के रेलपथ निरीक्षक और सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स के नेतृत्व में रेलवे ट्रैक और नजीबाबाद सहित विभिन्न स्टेशनों को चाक-चौबंद करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य शुरू किया गया है। सीनियर रेलपथ निरीक्षक धर्मेश कुमार के निर्देशन में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग के आसपास रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। उधर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स एसएस रावत के नेतृत्व में विभिन्न स्टेशनों का जीएम दौरे से पूर्व सौंदर्यीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। जीएम दौरे के दौरान नागरिकों की ओर से भी मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज निर्माण सहित रेलवे यात्रियों से संबंधित समस्याएं जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से रखी जाएंगी।