फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rail traffic disrupted due to rain: Sangam Express going to Rishikesh canceled in Bijnor

बारिश से रेल यातायात बाधित: ऋषिकेश जा रही संगम एक्सप्रेस बिजनौर में की गई रद्द, अन्य ट्रेंने भी प्रभावित

Wed, 12 Jul 2023 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jul 2023 05:02 PM IST
सार

बारिश के कारण ट्रेनों के पहिये भी थम गए हैं। बुधवार को प्रयागराज से ऋषिकेश जा रही प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को बिजनौर के नजीबाबाद स्टेशन पर रद्द कर दिया गया। अन्य कई ट्रेनों को भी स्टेशन पर रोका गया है। वहीं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Rail traffic disrupted due to rain: Sangam Express going to Rishikesh canceled in Bijnor
train - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। बुधवार को ऋषिकेश जा रही प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को बिजनौर के नजीबाबाद स्टेशन पर रद्द कर दिया गया। वहीं ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रबंधन द्वारा यात्रियों को भेजने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण ट्रेनों के भी पहिये थम गए है। बुधवार को प्रयागराज से ऋषिकेश जा रही प्रयागराज संगम एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन पर रद्द कर दी गई। बताया गया कि लक्सर रेलवे स्टेशन यार्ड में पानी के कारण ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पर रद्द करना पड़ा। बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार जाने के लिए परेशान रहे। वहीं बारिश के बीच रेलवे प्रबंध द्वारा रोडवेज बसों व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


अन्य एक्सप्रेस ट्रेन भी स्टेशन पर रोकी
कोलकाता से अमृतसर जा रही नजीबाबाद स्टेशन से रन थ्रू गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को 1:30 बजे नजीबाबाद स्टेशन पर रोका गया है। यह एक्सप्रेस ट्रेन आगामी सूचना तक स्टेशन पर खड़ी रहेगी। रेल यातायात बाधित होने से चंदोक रेल स्टेशन पर डिब्रुगढ़ से चलकर चंडीगढ़ जाने बाली रेल संख्या 15903 को रोका गया है। वहीं ट्रेनों को रोके जाने के बाद यात्री हलकान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्सर के पास सोनाली नदी का तटबंध टूटने की वजह से पूरे लक्सर स्टेशन पर पानी भरने की बात कही जा रही है। लक्सर स्टेशन पर रात में ही पानी पहुंच गया था।

दरअसल बालावाली से दूसरी ओर लक्सर की तरफ जमीन की ऊंचाई समुद्र तल से बिजनौर के मुकाबले कम है। इस कारण से यहां पानी स्टेशन तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed