फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rail traffic directed to expedite a smooth transition

रेल यातायात को शीघ्र सुचारु करने के निर्देश

Thu, 11 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic directed to expedite a smooth transition
नजीबाबाद में जीएम रेलवे को समस्याएं बताते क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में रेलवे  महाप्रबंधक ने कोटद्वार ब्रांच लाइन के क्षतिग्रस्त सुकरो नदी पुल का निरीक्षण किया। जीएम के साथ आए तकनीकी अधिकारियों को पुल के पिलर की फाउंडेेशन कम गहरी होने की स्थिति मिली। गहराई के साथ क्षतिग्रस्त पिलर बनाकर शीघ्र पुल से रेल यातायात शुरू कराने के जीएम ने निर्देश दिए। जीएम ने डिवीजन के अन्य  पुलों के पिलरों की गहराई संबंधी जांच एवं निगरानी के निर्देश दिए। स्थानीय  व्यापारियों ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर बंद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन तुरंत  कराने एवं रेल यात्रियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौदा हाउस दिल्ली से आए रेलवे महाप्रबंधक एके पूठिया ने डिप्टी सीई ब्रिज मनोज  कुमार, डीआरएम मुरादाबाद प्रमोद कुमार, सीनियर डीईएन आरपी सिंह  और डीएसई-प्रथम पारितोष  गौतम के साथ नजीबाबाद-कोटद्वार  ब्रांच लाइन पर 23  जुलाई को पिलर ढहने से क्षतिग्रस्त हुए सुकरो नदी रेल पुल का निरीक्षण  किया। जीएम सहित तकनीकी अधिकारियों ने सुकरो नदी के पुल से जुड़े पिलरों की  फाउंडेशन कम गहरी होने पर चिंता  व्यक्त की। 
विज्ञापन

उन्होंने एडीईएन नजीबाबाद  सीताराम से ध्वस्त पिलर को तीन मीटर गहराई से बनाकर रेल पुल से दो माह के भीतर रेलों का आवागमन सुचारु कराने को कहा। जीएम ने नदियों के उफान और बरसात के चलते पुलों पर कड़ी निगरानी रखने के  निर्देश दिए। तकनीकी अधिकारियों ने सुकरो नदी क्षेत्र में नया पुल बनाए जाने पर भी सहमति व्यक्त की। इससे पूर्व, जीएम ने डीआरएम, सीनियर  डीईएन, एडीईएन, एसएस अजित सिंह के साथ नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, व्यापारी नेता राजन टंडन गोल्डी, आयशा सिद्दीकी, विपिन अग्रवाल, तसनीम सिद्दीकी,  आशु अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, नमन गुप्ता, आलोक अग्रवाल, रचित अग्रवाल आदि  ने जीएम को ज्ञापन देकर नजीबाबाद जंक्शन से निकलने वाली नॉनस्टॉप ट्रेनों  का स्टॉपेज देने, बंद की गईं पैसेंजर ट्रेनों को जनहित में तत्काल चलाने,  टिकट वितरण व आरक्षण के अतिरिक्त काउंटर खोलने, आरक्षण खिड़की पर धूप से  बचाव के लिए शेड लगवाने तथा बी श्रेणी के जंक्शन पर आवश्यक यात्री सुविधाएं  उपलब्ध कराने की मांग की। जीएम ने बंद पैसेंजर ट्रेनें शीघ्र चलाने का  आश्वासन दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed