फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raids took 30 samples of fertilizers for testing

छापे मारकर उर्वरकों के 30 नमूने जांच को लिए

Fri, 14 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Raids took 30 samples of fertilizers for testing
शिवालाकलां में खाद की दुकान का निरीक्षण करते कृषि अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
छापे मारकर उर्वरकों के 30 नमूने जांच को लिए
विज्ञापन

बिजनौर। अधिकारियों ने उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों व गोदामों पर छापा मारकर रिकॉर्ड खंगाला। जांच के लिए उर्वरकों के 30 सैंपल लिए गए।
उपकृषि निदेशक गिरीशचंद, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक प्रदीप कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ.अवधेश मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, एसडीओ मनोज रावत, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने अपनी टीमों के साथ दुकानों पर छापा मारा। इन्होंने बिक्री केंद्रों के अभिलेखों व स्टॉक की जांच की और सभी उर्वरकों, विशेषकर यूरिया उर्वरक की पॉश मशीन में उपलब्ध स्टॉक का मिलान गोदाम में रखे गए स्टॉक से किया। कुल 54 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और 30 उर्वरक के नमूने लिए गए।

इस दौरान मैसर्स शिव खाद व बीज भंडार लिंडरपुर, मैसर्स किसान सेवा केंद्र रतनगढ़, मैसर्स किसान सीड्स फर्टिलाइजर एंड पेस्टीसाइड शिवालाकलां, मैसर्स चौधरी पेस्टीसाइड एंड सीड्स शिवालाकलां, मैसर्स वन शॉप स्टॉप शर्मा एग्री जंक्शन शिवालाकलां के द्वारा प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए। विक्रेताओं को कृषि योग्य भूमि के अनुसार ही यूरिया पोस मशीन से बेचने के निर्देश दिए गए। बताया कि मुख्य उर्वरक के साथ किसी अन्य उर्वरक अथवा कीटनाशक रसायन आदि की टैगिंग किसी भी दशा में न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed