फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raid on three hospitals, suit will be filed in court

Bijnor News: तीन अस्पतालों पर छापा कोर्ट में दायर होगा वाद

Wed, 10 Sep 2025 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Raid on three hospitals, suit will be filed in court
अफजलगढ़। स्वास्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में चार हॉस्पिटल पर छापा मारा। इनमें से तीन हॉस्पिटल बिना पंजीकरण संचालित थे। जबकि, वेदांश हॉस्पिटल पंजीकृत था। लेकिन, यहां कोई वैध चिकित्सक नहीं मिला। जिसके चलते सभी के खिलाफ टीम कोर्ट में वाद दायर कराएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती बेगमसराय में संचालित जनता चिल्ड्रन हास्पिटल दूसरी मंजिल पर संचालित मिला। छापे के दौरान संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। यहां एक बच्चा भी भर्ती पाया गया। जबकि, बच्चे की मां का ऑपरेशन धामपुर स्थित दुष्यंत अस्पताल में हुआ है। अस्पताल बृजेश संचालित करता मिला। इसके अलावा जसपुर मार्ग स्थित एसएल में भी कोई योग्य चिकित्सक नहीं मिला। वहां पर भी एक ऑपरेशन हुआ मिला। काशीपुर के एक टेक्नीशियन नौशाद ने ऑपरेशन किया था।
विज्ञापन


एमटी अस्पताल भी अवैध रूप से संचालित पाया गया। यहां बच्चे का ऑपरेशन और एक पथरी की समस्या से पीड़ित मिला। जिसका ऑपरेशन यहां हुआ था। अस्पताल में कोई योग्य चिकित्सक नहीं पाया गया। वहां पर भी नौशाद नाम के टेक्नीशियन द्वारा ही ऑपरेशन किए। वहीं निजी वेदांश अस्पताल में भी ब्लाॅक क्षेत्र की दो आशाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- वर्जन :

जनता चिल्ड्रन हाॅस्पिटल को सील कर एफआईआर दर्ज कराने, टेक्नीशियन नौशाद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जो आशा निजी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को भर्ती करा रही हैं। उनके निलंबन की कार्रवाई करेंगे। - डॉ. अनिल सिंह, डिप्टी सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed