फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raid on shops of 107 seed sellers

Bijnor News: 107 बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापे

Fri, 06 Dec 2024 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Raid on shops of 107 seed sellers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को जनपद में 107 बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापे मारे। 57 बीजों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। अधिकारियों को देखकर प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने पर दो बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि एसडीएम चांदपुर और उन्होंने तहसील चांदपुर क्षेत्र, उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, एसडीएम बिजनौर की संयुक्त टीम ने तहसील बिजनौर, मनोज रावत उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं एसडीएम नगीना ने तहसील नगीना क्षेत्र में छापे मारे।
विज्ञापन

अमित कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक-ग्रुप-ए, कार्यालय जिला कृषि अधिकारी बिजनौर एवं नजीबाबाद एसडीएम की संयुक्त टीम ने तहसील नजीबाबाद में बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापे मारे। बताया 107 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, 57 बीजों के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे समस्त अभिलेख पूर्ण रखें। निर्धारित दरों पर गुणवत्ता युक्त सामान की बिक्री करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed