दौड़ में राहुल और शिवानी ने बाजी मारी
बिजनौर। बीआईटी में 19वें वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। 1500 मीटर दौड़ में राहुल व शिवानी ने बाजी मारी।
शनिवार को आयोजित खेल उत्सव का शुभारंभ संस्थान के निदेशक विराज त्यागी ने किया। सभी छात्रों ने अपने विभागों का ध्वज लेकर मार्चपास्ट किया। इस दौरान दौड़, गोला फ़ेंक, चक्का फ़ेंक, वॉलीवाल, रस्साकसी, टेबल टेनिस आदि खेल आयोजित किए गए। 100 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में फैसल ने प्रथम, आयुष पाल ने द्वितीय व मुकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर महिला वर्ग में अनीता ने प्रथम, निशा पाल द्वितीय तथा शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर पुरुष वर्ग में छात्र राहुल कुमार तथा महिला वर्ग में शिवानी गुर्जर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं भी हुई। गोला फ़ेंक में रोहन पाल एवं प्रतीक्षा, चक्का फ़ेंक में उद्देश्य एवं प्रतीक्षा, लंबी कूद में तंजीम एवं अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डाक्टर विराज त्यागी ने अनुशासन तथा खेल भावना में रहकर खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए। असफलता से ही सफलता के गुण सीखने को मिलते हैं। सह निदेशक राघव मेहरा, प्रधानाचार्य समय सिंह, एसोसिएट डीन शिवानी चौहान, असिस्टेंट रजिस्ट्रार आदित्य शर्मा, प्रधानाचार्य सुमंत ठाकुर आदि उपस्थित रहे।