फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rahul, Akansha to be honored in Lucknow

राहुल, आकांशा को लखनऊ में किया जाएगा सम्मानित

Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rahul, Akansha to be honored in Lucknow
नेशनल शूटर आकांशा चौधरी। - फोटो : BIJNOR
राहुल, आकांशा को लखनऊ में किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी तथा राज्यपाल द्वारा सम्मानित नेशनल शूटर आकांशा चौधरी को बिजनौर का यूथ आइकन चुना गया है। रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोनों युवा खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

युवाओं की प्रेरण बन चुके कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी एवं नेशनल शूटर आकांशा ने भी अपने बुलंद हौसले और कड़ी मेहनत से जनपद में अपनी पहचान बनाई है। दिव्यांग आकांशा को राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। अब इन दोनों खिलाड़ियों को बिजनौर का यूथ आइकन चुना गया है। रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उन्हें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। नेशनल शूटर आकांशा चौधरी गांव स्वाहेड़ी की रहने वाली हैं। शूटर आकांशा चौधरी दिव्यांगता के कारण शूटिंग के प्रशिक्षण के लिए नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम नहीं जा पाईं तो उन्होंने घर पर ही शूटिंग एकेडमी खोल ली। उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नईक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। आकांशा राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं। वह अब तक तीन गोल्ड तथा एक सिल्वर मेडल जीत चुकी है। इनके अलावा भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। आकांशा का सपना वर्ल्ड कप और पैरा ओलंपिक में खेल कर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed