फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Questions raised on post mortem report, uproar

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर खड़े किए सवाल, हंगामा

Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on post mortem report, uproar
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर खड़े किए सवाल, हंगामा
विज्ञापन

बिजनौर। गांव सुंदरा में हुई युवक की मौत के मामले में परिवार वालों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए। जिन्होंने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। मामले में सीएमओ और एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरा निवासी सोमपाल सिंह (19) पुत्र स्व. प्रकाश सिंह की 19 मार्च को फांसी लगने की वजह से मौत हो गई थी। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके जीजा समेत तीन पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि सोमपाल ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। एसपी को भी शिकायती पत्र दिया। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल का कहना है कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेराफेरी का आरोप लगाया है। जिसके चलते डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कह दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed