फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Questioned on negligence

लापरवाही पर जवाब तलब

Fri, 17 Feb 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिलाधिकारी जगतराज ने जननी सुरक्षा योजना, जच्चा बच्चा  टीकाकरण, आशा एवं गर्भवती महिलाओं को भुगतान तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में न्यूनतम प्रगति करने वाले तीन चिकित्साधिकारियों से जवाब तलब किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि आशाओं का शत-प्रतिशत भुगतान एवं जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थी महिला को माह के अंत तक भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि उनके लगातार  निर्देश और सुझाव के बावजूद स्वास्थ्य      विभाग के कार्यों की प्रगति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। इसका मतलब यह है कि  अधिकारी उनके निर्देश को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति में सम्मानजनक सुधार नहीं हुआ तो संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई  की जाएगी। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि अगले माह होने वाली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक से पूर्व जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थियों का शत-प्रतिशत बैंक में खाता खुलवाना, निर्धारित भुगतान, एमसीटीसी पोर्टल पर माता  तथा बच्चे का रजिस्ट्रेशन और डाटा एंट्री करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप संचालित कराना सुनिश्चित करें। लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुखवीर सिंह, उप मुख्य  चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार, जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण के अलावा सभी  उप मुख्य चिकित्साधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed