{"_id":"603158918ebc3ee9365bfa06","slug":"question-mark-on-election-from-old-list-dhampur-news-mrt526382649","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी लिस्ट से चुनाव पर सवालिया निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी लिस्ट से चुनाव पर सवालिया निशान
विज्ञापन
धामपुर के कन्या इंटर कालेज में चुनाव का विरोध जताते सदस्य।
- फोटो : DHAMPUR
पुरानी लिस्ट से चुनाव पर सवालिया निशान
धामपुर। कन्या इंटर कालेज की महिला शिक्षा सभा कार्यकारिणी का चुनाव 16 साल बाद हो रहा है। कुछ सदस्यों का आरोप है कि चुनाव पुरानी लिस्ट से कराया जा रहा है। पुरानी लिस्ट के हिसाब से 100 ऐसे सदस्यों के नाम शामिल है जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इस मामले को कुछ सदस्यों ने विरोध करते हुए कहा कि चुनाव तभी होने चाहिए जब पुरानी लिस्ट को सही प्रकार से दुरुस्त कर लिया जाए।
गौरतलब है कि वर्ष 1975 में महिला शिक्षा सभा के नाम से संस्था को पंजीकृत कराया गया था। संस्था की पंजीकृत नियमावली के अनुसार प्रबंध समिति कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होता है। वर्ष 2006 के उपरांत प्रबंध समिति का निर्वाचन न कराने के बाद प्रबंध समिति कालातीत हो गई थी। करीब 16 वर्षों से महिला शिक्षा सभा निष्क्रिय थी। करीब एक वर्ष से कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व नरेन्द्र कुमार गुप्ता व सचिव को राकेश कुमार निभा रहे थे। शनिवार को चुनाव के लिए नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई। बताया गया कि 22 फरवरी को नामांकन पत्र जमा होंगे। मतदान 25 फरवरी को होना निश्चित है। सदस्य सुनील कुमार अग्रवाल का आरोप है कि अधिकांश सदस्यों को चुनाव की जानकारी ही नहीं दी गई। आरोप है कि जानकारी होने पर वह एक बजे नामांकन पत्र लेने के लिये कन्या इंटर कालेज पहुंचे तो निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व ही निर्वाचन अधिकारी/तहसीलदार रमेश चौहान वहां से जा चुके थे। जिस कारण उन्हें पर्चा लेने को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जबकि कुछ सदस्य चुनाव लड़ने के लिए फार्म लेने से ही वंचित रहे गए।
लिस्ट के दुरुस्त होने पर ही हो चुनाव: सुनील कुमार
सुनील कुमार अग्रवाल व राघव शरण गोयल का कहना है कि पूर्व में महिला शिक्षा सभा के करीब 357 सदस्य थे। वर्तमान में 100 से ज्यादा पदाधिकारी मृत हो चुके हैं। वोटर लिस्ट गलत है। इस दुरुस्त कराये बिना ही चुनाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
सभी को फार्म उपलब्ध कराए: निर्वाचन अधिकारी
तहसीहलदार रमेश चौहान का कहना है कि सभी को फार्म उपलब्ध कराए गए है। 22 फरवरी को फार्म जमा होंगे। जो लिस्ट उपलब्ध कराई गई है। उसी के अनुसार पूरी पारदर्शिता से चुनाव कराया जाएगा। सभी आरोप गलत है।