{"_id":"640a0bfacd91eb63990ccb24","slug":"quarrel-in-many-villages-26-people-got-medical-test-done-in-chc-bijnor-news-c-14-1-147155-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कई गांवों में झगड़ा, 26 लोगों ने कराया सीएचसी में मेडिकल परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कई गांवों में झगड़ा, 26 लोगों ने कराया सीएचसी में मेडिकल परीक्षण
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर और शेरकोट थाना क्षेत्र में होली पर्व के मौके पर कई गांवों में झगड़ा हुआ। पुलिस ने 26 लोगों को सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
धामपुर के गांव अजीतपुर दासी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मार्च को उनके गांव निवासी शूरवीर को अवैैध शराब बेचने के मामले में पुलिस ने पकड़ा था। आरोप है कि आठ मार्च को शूरवीर अपने साथ गांव के पांच लोगों को लेकर आया। पहले आरोपियों ने अभद्रता की और जब बाद में विरोध कर भगाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके घर पर पथराव किया। घर में रखे सामान को तोड़ डाला और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। गांव साहनपुर नवादा निवासी राजकुमार, लीलावती, जितेंद्र, अर्जुन, पवन, विनीत, दीपक के बीच में विवाद हुआ है। पुलिस ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करा कार्रवाई शुरू की। शुगर मिल कॉलोनी निवासी संदीप, विपिन गांव जैतरा निवासी मोनू, शेरकोट निवासी मोनिका, मंधौरा निवासी शोभा, सालारपुर निवासी आभा देवी, अरुण कुमार, अवधेेश कुमार, मोहित, चंद्रपाल व महीपाल, शेरकोट के तैय्यब सराय निवासी अमित आदि का पुलिस की ओर से सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। कोतवाल माधो सिंह विष्ट का कहना है कि पुलिस की ओर से जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।