फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PWD officials conducted survey of Bijnor bus stand.

Bijnor News: बिजनौर बस अड्डे का पीडब्लूडी अधिकारियों ने किया सर्वे

Sat, 30 Dec 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
PWD officials conducted survey of Bijnor bus stand.
बिजनौर रोडवेज बस अड्डे पर भवन के ऊपर मंजिल बनाने के लिए निरीक्षण करते अ​धिकारी।
- बस अड्डे पर बनाई जाएगी एक और मंजिल, निरीक्षण में हुआ साफ
विज्ञापन

बिजनौर। परिवहन मुख्यालय से रोडवेज बस अड्डो पर एक और मंजिल बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए बिजनौर डिपो पर शुक्रवार को पीडब्लूडी के अधिकारियों ने सर्वे किया। सर्वे में पाया गया कि बस अड्डे पर एक मंजिल बनाई जा सकती है।

बस अड्डों की छत पर एक नई मंजिल बनाने की तैयारी चल रही है। इस मंजिल को व्यवसायिक कार्य के लिए 30 साल की लीज पर दिया जाएगा। जिसके लिए बस अड्डों का सर्वे कराया जा रहा है। शुक्रवार को पीडब्लूडी के एई शीशपाल सिंह और जेई अजब सिंह ने सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने बस अड्डे का नक्शा देखा। इसके अलावा बस अड्डे की छत पर पिलरों की जांच की। छत के ऊपर एक और मंजिल बनाने के लिए पिलर और नक्शा सही पाया गया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि पीडब्लूडी के अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया एक और मंजिल बनाने की बात कही है। अधिकारी अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेंगे। इसके बाद ही साफ होगा कि मंजिल बनाने का काम कब शुरू होगा। अभी सिर्फ सर्वे पूरा हुआ है। इस मौके पर स्टेशन इंचार्ज मुकेश कुमार और रोडवेज के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed