फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PWD halted the work of the under construction drain

पीडब्लूडी ने निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया

Tue, 16 Jun 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
PWD halted the work of the under construction drain
पीडब्लूडी ने निर्माणाधीन नाले का काम रुकवाया
विज्ञापन

चांदपुर। बिजनौर रोड पर पीडब्लूडी की सड़क के किनारे निर्माणाधीन नाले की शिकायत पर अवर अभियंता पीडब्लूडी ने मौके पर पहुंचकर नाले का निर्माण कार्य रुकवा दिया।
बिजनौर बाईपास रोड पर पुराने बिजली दफ्तर के पास से बिजनौर रोड रेलवे फाटक के पास तक सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए नगरपलिका परिषद द्वारा ठेका दिया गया है। करीब 23 लाख की लागत से बनने वाला 250 मीटर लंबे नाले का निर्माण ठेकेदार द्वारा शुरू कर दिया गया है। आरोप है कि नाला मकान से काफी जगह छोड़कर बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत लोगों ने जेई पीडब्लूडी को की। मंगलवार को पीडब्लूडी के अवर अभियंता जसवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सरकारी सड़क की जगह छोड़े जाने पर जेई ने नराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नाले का निर्माण मकान से मिलाकर होना चाहिए। जेेई ने ठेकेदार से इस तरह हो रहे नाले के निर्माण कार्य को बंद करा दिया।
विज्ञापन

उधर जेई नगरपालिका का कहना है कि पुराने समय में बने मकानों में मकान सड़क से 25 से 50 फीट की दूरी पर बने हैं। लोगों का कहना है कि नाला सीधा बनाए जाए। जबकि पीडब्लूडी जेई नाले को मकान से सटाकर बनाने को कहे रहे हैं। इसमें दिक्कत यह आ रही है कि यदि नाला मकान से मिलाकर बनाया जाए तो नाला टेढ़ा बनेगा। इस कारण नाले निर्माण में दिक्कत आ रही है। उधर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अनुज कुमार कौशिक ने बताया कि नाला निर्माण रुकवा दिया गया है। पीडब्लूडी को पत्र भेजा गया है। वहां से लिखित में जवाब आ जाने के बाद ही नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed