फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Put yourself in the purity polluted Ganges

खुद की शुद्धता में गंगा को कर दिया प्रदूषित

Thu, 26 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 26 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Put yourself in the purity polluted Ganges
विदुरकुटी/बिजनौर। एक ओर जहां नमामि गंगे के तहत गंगा को उसकी शुद्धता फिर से प्रदान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान कर आत्मा शुद्ध करने आए लाखों श्रद्धालु ही गंगा घाट पर गंदगी का अंबार छोड़ गए। गंगा घाटों पर दूर-दूर तक गंदगी का अंबार लगा है। श्रद्धालु खुद को तो गंगा में स्नान कर पवित्र कर गए पर मां गंगा की गोद में समाने के लिए टनों कचरा छोड़ गए हैं।

जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। नांगल, बालावाली, बिजनौर बैराज, विदुरकुटी आदि घाटों पर लाखों श्रद्धालु हर गंगे गंगा का जयघोष करते हुए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मगर स्नान के बाद श्रद्धालु गंगा के प्रति अपने कर्तव्यों को भूल गए।
विज्ञापन


गंगा में स्नान किया, खिचड़ी का प्रसाद खाया और घरों को रवाना हो गए। जिस मां गंगा में स्नान करके खुद को पवित्र करने आए थे, उसी के तट पर टनों कचरा छोड़ गए हैं। विदुर कुटी के पास गंगा के तट पर दूर दूर तक डेरे लगाने वाले श्रद्धालुओं व दुकानदारों द्वारा छोड़े गए पॉलीथिन, कूड़े करकट के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैराज और अन्य तटों का भी यही हाल है। श्रद्धालु अगर अपने फैलाए गए कूड़े को खुद ही उठाते तो गंगा के तट पर गंदगी का नामों निशान भी नहीं होता।

सुधार की बातंे करने वाले भी नहीं दिखे
बिजनौर। समाज सुधार के अनेक मुद्दे उठाने वाले सामाजिक संगठन भी न तो गंगा घाट पर किसी को जागरूक करने गए और न ही कूड़ा करकट बीनने के लिए अभी तक कोई पहल की है।

अगर गंगा घाट पर सफाई अभियान नहीं चलाया गया तो जलस्तर बढ़ने पर ये कूड़ा गंगा की लहरों में समा जाएगा और उसको और प्रदूषित करेगा। मेले में ही श्रद्धालु मां गंगा को प्रदूषण का दंश दे गए हैं।


घाट पर शराब की बोतलों के ढेर लगे
बिजनौर। शराबियों ने गंगा घाट को भी नहीं बख्शा। यहां पर आकर भी शराब पीने से परहेज नहीं किया। मेले व पर्व की पवित्रता का भी ध्यान नहीं रखा। घाट खाली हुआ तो शराब की बोतलें हर जगह पड़ी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed