फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Purvanchal MP raises questions over rising flood control costs; political temperature heats up.

Bijnor News: बाढ़ से बचाव पर हुए खर्च को लेकर पूर्व सांसद ने खड़े किए सवाल, गरमाई राजनीति

Wed, 02 Sep 2026 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal MP raises questions over rising flood control costs; political temperature heats up.
पूर्व भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने मंडावर क्षेत्र में गलखा देवी मंदिर के पास कटान की यह तस्वीर
पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह बोले, सरकार ने भेजा 150 करोड़, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को देना चाहिए जवाब
विज्ञापन




-बैराज तटबंध और गलखा देवी मंदिर के पास बाढ़ निरोधी कार्यों की खोली पोल
रावली तट के लिए 96 करोड़ रुपये के बजट में से सिर्फ 46 करोड़ खर्च हुआ-डीएम


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर बैराज के तटबंध और गलखा देवी मंदिर के पास कराए गए कटान निरोधी काम की बदहाली का हवाला देते हुए पूर्व सांसद ने खर्च किए गए बजट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने प्रशासन और सदर विधायक को नाम लिए बगैर घेरा। जिसे लेकर प्रशासन सफाई देने में जुटा है, हालांकि सदर विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। वहीं अपनी ही सरकार के कार्यों पर सवाल उठाने से सदर विधानसभा की राजनीति फिर से गरमाती नजर आ रही है।



मंगलवार को सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद और सिंचाई राज्य मंत्री रहे भारतेंद्र सिंह का एक वीडियो जारी हुआ। जिसमें उनकी ओर से कहा गया कि सरकार ने 150 करोड़ रुपया बिजनौर विधानसभा में कटान और बाढ़ से बचाने के लिए दिया। मगर उक्त रकम मिलने के बाद भी बैराज तटबंध की हालत खराब है। विदेशी तकनीक से कराए गए तटबंध के सुरक्षात्मक कार्य की पोल खुल रही है। बोले कि जो चादरें तटबंध पर लगाई गई थीं, वे फटने लगी हैं और रेत बाहर आ रहा है। गलखा देवी मंदिर पर भी जियो ट्यूब लगाई गई थी। मगर कटान अब भी हो रहा है। बिजनौर बैराज का तटबंध की बदहाली भी शुरू हो गई। इसके अलावा इस वीडियो में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने बिजनौर कोतवाली रोड पर गड्ढों पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन




उधर इस वीडियो के बाद डीएम जसजीत कौर ने इस पर कहा कि रावली तटबंध के लिए 96 करोड़ का बजट पास हुआ था। अभी तक 46 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं। बाकी कार्यों के जल्द टेंडर होने हैं। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले साल भी उठाया था गलखादेवी मंदिर का मुद्दा

ऐसा पहली बार नहीं है जब भारतेंद्र सिंह ने कटान पर सवाल उठाया हो, पिछले साल भी गलखादेवी मंदिर के पास कटानरोधी कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। इस बार फिर से आरोप लगाया था कि सिंचाई विभाग ने सही तरीके से कटान रोधी कार्य नहीं करा रहा है। हमारे समय में जो पत्थर की ठोकर बनाई गई थी, वह आज भी खड़ी है।




वर्जन :



बैराज का तटबंध और गलखा देवी मंदिर के पास जो चादरें लगाई गई थीं, वे फटने लगी हैं। मुसीबत खड़ी है तो चर्चा करनी ही पड़ेगी। पिछले साल सदर विधायक ने अपनी फेसबुक के माध्यम से 65 करोड़ रुपया खर्च होने की बात कही थी। इस बार 96 करोड़ रुपया आया है। ऐसे में 150 करोड़ हो गया। अब सरकार ने पैसा भेजा है तो लगाने वाले (प्रशासन) और लगवाने वालों (स्थानीय जनप्रतिनिधियों को) जवाब देना चाहिए। -भारतेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा सांसद एवं पूर्व सिंचाई राज्यमंत्री ।

पूर्व भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने मंडावर क्षेत्र में गलखा देवी मंदिर के पास कटान की यह तस्वीर

पूर्व भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने मंडावर क्षेत्र में गलखा देवी मंदिर के पास कटान की यह तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed