फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pure drinking water scheme will be implemented at a cost of Rs 90 crore

Bijnor News: 90 करोड़ की लागत से लागू होगी शुद्ध पेयजल योजना

Wed, 07 Feb 2024 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pure drinking water scheme will be implemented at a cost of Rs 90 crore
अमृत-2 योजना के अंतर्गत जल निगम मुरादाबाद करा रहा सर्वे
विज्ञापन

दो हजार किलोलीटर क्षमता के पांच से छह ओवरहेड टैंक बनेंगे


संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद नजीबाबाद और क्षेत्रीय नगर पंचायतों के नागरिकों को जल्द शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मिलेगी। अमृत-2 योजना के अंतर्गत जल निगम मुरादाबाद ओवरहेड टैंक बनाने और पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे करा रहा है।


जल निगम मुरादाबाद के एक्सईएन मोहित राय, एई आरके सुमन की देखरेख में शुद्ध पेयजल योजना को प्रभावी रूप देने के लिए जल निगम की टीम ने सर्वे शुरू किया है। 90 करोड़ रुपये की लागत से शुद्ध पेयजल नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए दो हजार किलोलीटर क्षमता के पांच से छह ओवरहेड टैंक निर्मित कराएगा।
विज्ञापन


अवर अभियंता मो.अहसान ने बताया की योजना में 130 किलोलीटर लंबी 90 से 600 एमएम की पाइप लाइन नगर क्षेत्र में बिछाई जाएगी। योजना के लिए सर्वे का कार्य अंतिम चरणों में है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद ओवरहेड टैंक बनाने के लिए स्थान चिह्नित कर जल्द जल निगम को रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





क्षमता खो चुके हैं ओवरहेड टैंक

वर्ष 1958 में जलकल विभाग की ओर से जलकर परिसर में बने ओवरहेड टैंक और वर्ष 1980 में बना मोटाआम स्थित ओवरहेड टैंक अपनी क्षमता खो चुके हैं। जर्जर अवस्था के ओवरहेड टैंक से शुद्ध पानी जनता को पहुंचाना नगरपालिका परिषद के लिए चुनौती बन रहा है।




साहनपुर और जलालाबाद में भी लागू होगी शुद्ध पेयजल योजना

जल निगम मुरादाबाद नगर पंचायत साहनपुर में 1500 किलोलीटर और जलालाबाद में 1000 किलोलीटर का ओवरहेड टैंक बनाएगा। साहनपुर में करीब 35 करोड़ रुपये और जलालाबाद में 30 करोड़ रुपये की लागत से शुद्ध पेयजल आपूर्ति नागरिकों को उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed