फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Public service center operator arrested for selling fake tickets

पर्सनल यूजर आईडी से रेलवे के तत्काल में अवैध टिकिट बना बेचने के आरोप में जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, चालान

Tue, 08 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Public service center operator arrested for selling fake tickets
धामपुर(बिजनौर)। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मंगलवार को पर्सनल यूजर आईडी से रेलवे के तत्काल में फर्जी टिकट बनाकर बेचने के आरोप में अफजलगढ़ निवासी एक जनसेवा केंद्र के संचालक नईम अहमद को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। आरोपी अधिक धन कमाने के लालच में अपनी पर्सनल यूजर आईडी से तत्काल कोटे के रेल टिकटों को बना कर बेच रहा था। आरपीएफ ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल व कुछ टिकट बरामद किए है।
विज्ञापन

आरपीएफ चौकी के प्रभारी निरीक्षक विकल चौधरी ने बताया कि रेल मंत्रालय से विभाग को यूजर आइडी मिली कि धामपुर तहसील क्षेत्र को कई व्यक्ति अपनी पर्सनल यूजर आईडी से रेल विभाग के तत्काल रेलवे टिकटों को बनाकर बेच रहा है। जिससे रेलवे को भारी राजस्व का चूना लग रहा है। पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से जब जांच की तो पता लगा कि आरोपी अफजलगढ़ के मुहल्ला किला (जसपुर रोड) अफजलगढ़ में जनसेवा केंद्र का संचालन करता है। जब आरपीएफ से पूरी तरह से तहकीकात करने के बाद जन सेवा केंद्र पर छापा मारा तो वहां पर कई रेलवे के टिकट बरामद हुए। इस दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि वह अपनी पर्सनल यूजर आईडी से रेलवे के टिकट बनाकर बेचता है। जब आरोपी का लैपटॉप लेकर जांच की तो पता लगा कि आरोपी ने और भी कई फर्जी तरह से अन्य यूजर आईडी बना रेलवे के अनाधिकृत टिकटों को तैयार कर बेचने का काम करता है। बकौल आरपीएफ, आरोपी प्रति टिकट यात्री से टिकट मूल्य के अतिरिक्त 50 -200 रुपये कमाकर टिकटों को बेचता है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। छापेमारी में उनके साथ जगमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, उमेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed