{"_id":"66d9fb8fc61a7848050d7734","slug":"provide-loans-in-employment-oriented-schemes-dm-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-130091-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगारपरक योजनाओं में ऋण उपलब्ध कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगारपरक योजनाओं में ऋण उपलब्ध कराएं : डीएम
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि बैंकों का ऋण-जमा अनुपात मानक के अनुरूप लाने का प्रयास करें। शासन की रोजगारपरक योजनाओं में बैंक ऋण देने में लापरवाही बरत रहे हैं। बैंकर्स इन योजनाओं के ऋणों की फाइलों को पूरी गुणवत्ता के आधार पर पास करना सुनिश्चित करें।
बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में डीएम ने बैंकर्स को निर्देश दिए। एलडीएम को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ऋण उपलब्ध कराने के लिए तहसील स्तर पर कैंप लगाने को कहा।
समीक्षा में डीएम ने पाया कि वार्षिक ऋण योजना 2024-25 के अंतर्गत जून 2024 तक प्राथमिकता क्षेत्र में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 27.95 प्रतिशत उपलब्धि है। व्यवसायिक बैंकों ने 23.59 प्रतिशत, ग्रामीण बैंक ने 15.60 प्रतिशत व सहकारी बैंकों ने 69.72 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की है। बैठक में सीडीओ पूर्ण बोरा, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, एलडीएम जितेंद्र कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।