फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Provide Aadhar number and get payment of ten thousand

आधार नंबर बताएं और दस हजार का भुगतान पाएं

Tue, 07 Apr 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Provide Aadhar number and get payment of ten thousand
आधार नंबर बताएं और दस हजार का भुगतान पाएं
विज्ञापन

बिजनौर। यदि आपको किसी कार्य के लिए पैसों की जरूरत है तो बैंकों या फिर एटीएम तक जाने की आवश्यकता नहीं है। अब डाकघर आपको दस हजार रुपये तक की धनराशि घर बैठे ही मुहैया कराएगा। इसके लिए देश के किसी भी बैंक अथवा डाकघर में खुला खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। अफसरों की मानें तो खाताधारक को अपने नजदीकि डाकघर में संपर्क करना होगा और अपना नाम व पता बताना होगा। इसके बाद डाकघर का कर्मचारी आपके घर पर पहुंचेगा और फिर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आधार कार्ड को स्कैन करने के बाद रुपये देगा। उन्होंने बताया कि आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) योजना के अंतर्गत भुगतान किया जाएगा।

लोगों को अधिक से अधिक संख्या में डाकघरों से जोड़ने के लिए डाकघर ने एक नई पहल शुरू की है। इसके अंतर्गत देश के किसी भी बैंक अथवा डाकघर का खाताधारक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिले में कुल 303 डाकघर हैं। इनमें 45 विभागीय और 258 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। जबकि बिजनौर प्रधान डाकघर और नजीबाबाद तथा धामपुर मुख्य डाकघर की श्रेणी में आते हैं। डाक अधीक्षक एम.एम. हुसैन के अनुसार एक अप्रैल से जिले में यह योजना लागू हो चुकी है। वर्तमान में तो वैसे भी कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है। इस कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी सेवाओं के अलावा सभी चीजें बंद हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का लॉकडाउन के दौरान उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है। एक अप्रैल से अब तक इस योजना में कुल 85 लोग लाभ ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि डाकघर ने पोस्टमैन को दी गई मशीन को इस तरह से डिजाइन किया है कि जिससे आप उससे सुविधाएं ले सकेंगे। इस मशीन के माध्यम से पानी, बिजली, प्रॉपर्टी का टैक्स भी पे कर सकते हैं। इस मशीन में सभी खाताधारकों की पूरी जानकारी फीड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed