फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protesting farmers burnt the copy of the agricultural policy

Bijnor News: प्रदर्शन कर किसानों ने जलाई कृषि नीति की प्रतिलिपि

Tue, 14 Jan 2025 01:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 14 Jan 2025 01:34 PM IST
विज्ञापन
Protesting farmers burnt the copy of the agricultural policy
बिजनौर तहसील में किसानों से जलती प्रतियां छीनते पुलिसकर्मी। संवाद
बिजनौर। जिले की सभी तहसीलों में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नई कृषि नीति का विरोध करते हुए मसौदे की प्रतिलिपि जलाई। इस दौरान बिजनौर तहसील में किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। किसानों ने कहा कि वह किसान विरोधी कानून लागू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


सोमवार को राष्ट्रीय आदेश पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसीलों में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नई कृषि नीति का विरोध किया। किसानों ने कहा कि सरकार नए-नए हथकंडे अपनाकर किसान विरोधी नीतियों को लागू करने के प्रयास कर रही है। भाकियू हमेशा ऐसी नीतियों का विरोध करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान साधारण कपड़ों में पुलिस तैनात रही। इसके बावजूद भी किसानों ने कृषि नीति की प्रतिलिपि जलाईं। प्रतिलिपि छीनने पर किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक, धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ठाकुर रामावतार सिंह, जिला महासचिव सुनील प्रधान, तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह, डॉ. विजय चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, संदीप त्यागी, मुनीदेव कुमार, संदीप कुमार, सरताज अहमद, नीटू मोर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
फोटो..
नगीना। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित नए कृषि कानून के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में नए प्रस्तावित कृषि कानून वाले प्रपत्र को जलाया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता सोमवार सुबह तहसील अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह के नेतृत्व में गन्ना समिति परिसर में एकत्र हुए हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर राहुल चौधरी, भोला चौधरी, भजन सिंह, राजपाल सिंह, अनिल चौहान, राजवीर सिंह, इमरान मलिक, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बिजनौर तहसील में किसानों से जलती प्रतियां छीनते पुलिसकर्मी। संवाद

बिजनौर तहसील में किसानों से जलती प्रतियां छीनते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed