{"_id":"5759bd0d4f1c1b6e409c5f9f","slug":"protest-for-maping-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही सीमांकन न होने पर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही सीमांकन न होने पर गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में डीएफओ का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में वन क्षेत्र की सीमा का सही सीमांकन न कर किसानों का उत्पीड़न करने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय का घेराव किया।
भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, विनोद परमार और इनामुल्ला खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी वन क्षेत्र की सीमाओं का सही सीमांकन न कर वन क्षेत्र से सटे किसानों के उत्पीड़न पर आमादा हैं।
उन्होंने कहा कि मनमाने सीमांकन से अधिकतर किसानों को नुकसान हो रहा है। सीमाकंन करते समय पिलर ऐसे लगाए जा रहे हैं कि उससे किसानों के हिस्से का काफी क्षेत्र कट रहा है। यह ठीक नहीं है। इससे वन क्षेत्र के पास वाले किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने डीएफओ पर आश्वासन के बावजूद साहनपुर नानू क्षेत्र में सीमांकन न करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने मांग उठाई कि किसानों की मौजूदगी में ही सही सीमांकन करवाया जाए। इससे पहले लोनिवि निरीक्षण भवन में भाकियू की बैठक हुई। ब्लाक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान की अध्यक्षता और ब्लाक महासचिव अवनीश कुमार के संचालन में हुई बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में बिगड़ती विद्युत व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया।
किसानों ने नहरों में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने, गन्ने का अतिरिक्त बकाया मूल्य भुगतान शीघ्र करने, मंडावली से नांगल तक मार्ग शीघ्र बनवाने की मांग की। बैठक में शेर सिंह चौहान, वीर सिंह, बाबूराम तालान, दिनेश, नरदेव, सुखराम, अजय, संसार, सत्यपाल, भोपाल आदि किसान शामिल हुए।