{"_id":"5743357e4f1c1b781869147f","slug":"protest-for-bijli-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Mon, 23 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में उमरी बिजलीघर के कई गांवों के किसानों ने सोमवार को बिजलीघर पर क्षेत्र के जेई को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि जेई जान बूझकर पिछले दिनों से निगम से बिजलीघर पर आए नए पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर को चालू नहीं कर रहा है।
किसानों को चेताया कि यदि बिजलीघर पर मानक के अनुरूप में निगम के अफसर सेवा नहीं देंगे तो उन्हें यहां पर रहने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र के गांव उमरी, मोरना, पाडली, खदाना, चाकरपुर, अलादीनपुर, पालनी के सैकड़ों किसान उमरी बिजलीघर पर एकत्र हुए।
किसानों का आरोप है कि प्रदेेश सरकार की ओर से देहात को 16 घंटे बिजली आपूर्ति करने के आदेश है, जबकि यहां पर 24 घंटे में केवल चार-पांच घंटे बिजली आपूर्ति होने से किसान परेशान है। किसानों की फसलें सूख रहीं है। धान की नर्सरी की रोपाई नहीं हो सकी है। बिजलीघर पर पांच एमबीए के दो बिजली के ट्रांसफार्मर होने चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इनमें से ट्रांसफार्मर एक साल पहले चोर चुरा कर ले गए थे। उस चोरी गए ट्रांसफार्मर के स्थान पर निगम की ओर से एक माह पहले पांच एमबीए की क्षमता का एक नया बिजलीघर मिल गया है, पर जेई की मनमानी से वह ट्रांसफार्मर अभी तक चालू नहीं हो सका है। जिसका नुकसान जनता को झेलना पड़ रहा है।
किसानों ने रविवार शाम को भी बिजलीघर पर पहुंच कर यहां पर तैनात अफसरों की लापरवाही पर हंगामा किया था। आरोप है कि शिकायत करने पर एक्सईएन यहां आकर कभी व्यवस्था का जायजा नहीं लेते। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निगम के अफसरों ने एक साल पहले बिजली के कुओं के हुए कनेक्शनों की लाइन को भी नहीं तैयार किया है।
सूत्रों का कहना है कि निगम के अफसरों ने संबंधित किसानों से मिलीभगत कर उस समान को बेच कर निगम का चुना लगा डाला है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर आंदोलन की धमकी दी है। प्रदर्शनकारियों में महावीर सिंह, मनोज कुमार, धर्मवीर सिंह, कौशलेंद्र कुमार, नितिन कुमार, सुभाष, जितेंद्र रहे।