{"_id":"69d5588c80819cf1b30a6387","slug":"protest-continues-for-the-second-day-at-pwd-xen-office-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-176389-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लोनिवि एक्सईएन कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लोनिवि एक्सईएन कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
धामपुर में लोक निर्माण विभाग के खंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान यूनि
धामपुर। राष्ट्रीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण मंडावर- बादशाहपुर मार्ग पर दबंगों ने विभाग की सड़क के बराबर में बिछी पटरी को उखाड़कर पाइप लाइन बिछा दी। अधिकारी शिकायत के बाद भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हो रहे हैं।
यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्जुन सिंह सालान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से डीएम को एक अप्रैल को ज्ञापन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी पर अभी तक कुछ नहीं हुआ। जिला प्रभारी सुनील कुमार तोमर ने विभाग के अधिकारियों पर दबंगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए धामपुर में लोनिवि के अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पर छह अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन को चेताया था। मंगलवार को दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। कार्यकर्ता दिन-रात एक्सईएन के कार्यालय पर चौका चूल्हे के साथ धरनारत हैं। आरोप लगाया कि गांव काजीवाला के धर्मपाल सिंह, जिले सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, संजीव कुमार आदि ने अपने स्वार्थों में विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर पटरी उखाड़ कर पाइपलाइन बिछा ली, जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।
कार्यकर्ताओं ने विभाग को 24 घंटे का समय देते हुए कहा कि समस्या समाधान के लिए महापंचायत करने का निर्णय ले लिया गया है। आंदोलनकारियों में इकबाल, अनीस, शौवीर, नवनीत, रियाजुद्दीन, हुकम सिंह,जयप्रकाश, विनीत चिकारा, शब्बू प्रधान आदि रहे। वहीं अधिशासी अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि मामले के संज्ञान में आने पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है।