बाइक पर सिलिंडर रखकर जताय विरोध
धामपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर पार्टी के जैतरा स्थित कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
बाइक पर गैस सिलिंडर रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि देश में केंद्र की भाजपा सरकार में महंगाई पूरी तरह से बेलगाम हो गई। सरकार की ओर से डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सिलिंडर में पिछले कुछ दिनों में एक बार नहीं, बल्कि कई बार कीमतें बढ़ी हैं। प्रदर्शनकारियों में बाइक के ऊपर खाली सिलिंडर रख रखा था। प्रदर्शनकारियों में जसराम सिंह, ठाकुर आदित्य सिंह, उदयराज सिंह, बसीउर्रहमान, सुधीर कुमार, नदीम नजाकत, मो. शाहबाज, सलीम सलमानी, लोकेंद्र चौहान आदि रहे।