{"_id":"574c8c4c4f1c1b0c29109b9c","slug":"protest-against-alcohal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Tue, 31 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के चांदपुर के थाना शिवाला कला के गांव शहबाजपुर की महिलाओं ने तहसील पर धरना देकर गांव में शराब की दुकान बंद कराने की मांग की।
सोमवार को गांव निवासी प्रीति देवी, हेमलता देवी, शीला देवी, रेखा देवी, सुषमा देवी, किरन देवी आदि महिलाओं ने तहसील पर धरना दिया तथा एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि गांव की आबादी में शराब की दुकान चल रही है। शराबियों के शराब पीकर उपद्रव करने से गांव की महिलाएं, बच्चे, पुरुष परेशान हैं। शाम के समय महिलाओं व लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। तंग आकर महिलाओं को तहसील पर धरना प्रदर्शन करने का बाध्य होना पड़ा है। महिलाआें ने कहा कि अब हर हाल में शराब की बिक्री को बंद करना पड़ेगा।
पूरे प्रदेश में शराबबंदी की मांग उठाई
बिजनौर में पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सामाजिक बुराई है। देश में 60 फीसदी से ज्यादा मजदूर आैर मध्यमवर्गीय परिवार हैं। शराब के कारण यह वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है।
कई प्रदेशों में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू कर दी गई है। उन्होंने प्रदेश की जनता का ख्याल रखते हुए प्रदेश में शराब उत्पाद व बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शन में ब्रिजेश सैनी, तसलीम मंसूरी, महबूब मलिक, मनोहर लाल, डा. जावेद अंसारी आदि शामिल रहे।