फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prosecutor's condition worsened

जेल में आरोपी की हालत बिगड़ी

Sat, 18 Mar 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 18 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पेद्दा कांड के मुख्य आरोपी संसार सिंह के पेट में इन्फेक्शन होने से उनकी हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। 
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव पेद्दा में 19 सिंतबर 2016 में एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदाय में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें एक संप्रदाय के तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन

घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव हो गया और घटना कई दिनों तक चर्चा में रहीं। पुलिस ने इस घटना में गांव पेद्दा निवासी संसार सिंह को मुख्य आरोपी बनाया था, जबकि कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी संसार सिंह व अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया था। परिजनों ने बताया कि उनके पेट में इंफेक्शन होने के कारण कई        दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। उनका पहले भी पीजीआई से इलाज चल रहा था। जेल प्रशासन ने उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल उपचार के  लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed