फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Proposal for construction of bridge on Malan river near Poondrikala captured in files

Bijnor News: फाइलों में कैद पूंडरीकला के पास मालन नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव

Mon, 19 Feb 2024 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Proposal for construction of bridge on Malan river near Poondrikala captured in files
नांगलसोती-गांव पूंडरीकला के पास मालन नदी में ग्रामीण ऐसे करते है आवागमन।  (स्रोत-फाइल फोटो)
सीडीओ के निर्देश पर लोनिवि ने तैयार किया था प्रस्ताव, शासन स्तर पर अटकी मंजूरी
विज्ञापन

बरसात में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने पर टूट जाता है दर्जनों गांव का संपर्क

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। पूंडरीकला के निकट मालन नदी पर पुल निर्माण के लिए बनाया गया प्रस्ताव फाइलों में कैद है। सीडीओ के निर्देश पर लोनिवि ने योजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। पुल निर्माण न होने से क्षेत्र के ग्रामीण मालन नदी से होकर आवागमन करते हैं।
नांगलसोती के गांव पूंडरीकला के पास मालन नदी पर पक्का और स्थायी पुल बनाने की मांग क्षेत्रवासी कई वर्षों से कर रहे हैं। पुल न होने से गांव बरकातपुर, पूंडरीकला, पूंडरी खुर्द, कामराजपुर, सबलपुर बीतरा सहित भोजपुर, खेड़ी, बरमपुर, मौजमपुर, नया गांव आदि गांवों का संपर्क एक-दूसरे से टूट जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की पुल निर्माण की मांग पर 28 दिसंबर, 2022 को सीडीओ पूर्ण बोरा ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ पूंडरीकला के पास मालन नदी का निरीक्षण किया था। सीडीओ ने लोनिवि के अधिकारियों को पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए। लोनिवि के अधिकारियों ने मालन नदी की स्थिति का निरीक्षण करते हुए पुल निर्माण के लिए करीब 46 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को इस वर्ष भी राहत नहीं मिलेगी। बरसात में ग्रामीणों को इस वर्ष भी नदी के उफान से होकर गुजरना पड़ेगा।
.
हर साल चंदा और श्रमदान कर अस्थायी पुल बनाते हैं ग्रामीण
गांव पूंडरीकला के पास मालन नदी पर ग्रामीण प्रतिवर्ष चंदा एकत्रित कर गन्ना ढुलान और आवागमन के लिए अस्थायी पुल का निर्माण करते हैं। बरसात में मालन नदी के उफान में ग्रामीणों की उम्मीदों का पुल बह जाता है। इसके बावजूद भी ग्रामीण हार नहीं मानते, ग्रामीण फिर से नया अस्थायी पुल बना लेते हैं। साल दर साल यही सिलसिला चला आ रहा है। ग्रामीणों लगातार शासन से मालन नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं।



पूंडरीकला के निकट मालन नदी पर पुल बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन स्तर से अभी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद ही पुल निर्माण के लिए कार्य किया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed