{"_id":"6a2869c43da010ecd907b5f8","slug":"property-worth-over-rs-41-lakh-belonging-to-four-gangsters-seized-bijnor-news-c-27-1-bij1007-181784-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चार गैंगस्टरों की 41 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चार गैंगस्टरों की 41 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
अफजलगढ़ । पुलिस तथा तहसील प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में शेरकोट थाना क्षेत्र के चार आरोपियों की 41 लाख रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। चारों के खिलाफ गोकशी के मुकदमे चल रहे हैं।
शेरकोट के मोहल्ला हकीमान निवासी सलीम तथा गांव मनव्वरपुर सैद निवासी भूरा उर्फ समीर, मकसूद और शाहरुख भी आरोपी थे। इन चारों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी भूमिगत हैं। डीएम के आदेश पर इन चारों के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। सोमवार को तहसीलदार धनराज कुमार व सीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में टीम हकीमान में सलीम के घर पहुंची।
सीओ ने बताया कि सबसे अधिक संपत्ति सलीम की है। उसकी एक आवासीय भूमि, मकान, पुरानी कार को कुर्क किया गया है, जिनकी कुल कीमत का आकलन 15 लाख रुपये है। इसके अलावा मनव्वरपुर सैद महमदाबाद निवासी शाहरुख का 15 लाख रुपये कीमत का सामान, मकसूद का सात लाख रुपये कीमत का सामान व भूरा के पौने तीन लाख रुपये के सामान सहित करीब 41 लाख 52 हजार 265 रुपये के सामान की कुर्की की कार्रवाई की गई है। संपत्ति कुर्क करने के बाद वहां पर बोर्ड लगवा दिया गया है। आरोपी सलीम पर गोवध अधिनियम सहित पांच, शाहरुख पर दो, मकसूद पर दो तथा भूरा उर्फ समीर पर तीन मुकदमे शेरकोट थाने में दर्ज हैं। इस संबंध में सीओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। टीम में थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिह राठी, शेरकोट थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।