फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Property registers of the municipality will be made in a new way

नए तरीके से बनेंगे पालिका के संपत्ति रजिस्टर

Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Property registers of the municipality will be made in a new way
नए तरीके से बनेंगे पालिका के संपत्ति रजिस्टर
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कमिश्नर के आदेशों का हवाला देते हुए क्षेत्र की सभी पालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निकाय संपत्तियों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि निकाय की सभी संपत्तियां 1364 फसली, चकबंदी आकार पत्र 45 और खसरा खतौनियों से मिलान की जाएगी। नए तरीके से संपत्ति रजिस्टर तैयार होंगे।
एसडीएम ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में क्षेत्र की सभी पालिकाओं और नगर पंचायतों के ईओ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकांश पालिकाओं में सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण और लोगों के अवैध कब्जे हैं। शासन की मंशा के अनुरूप इन संपत्तियों को अतिक्रमण और अवैध कब्जों से मुक्त नहीं किया जा सका है। नगर के बीच से गुजर रही नदी की जमीन पर लोगों के स्थायी कब्जे हैं। जब पालिका के अधिकारी फसली 1364, चकबंदी आकार पत्र 45 और खतौनी अभिलेखों के आधार पर मिलान कर लेंगे तो सरकारी संपत्तियों का सही प्रकार से आकलन हो पाएगा।
विज्ञापन

सभी सरकारी संपत्तियों को पालिका की ओर से चिह्नित कर सुरक्षित किया जाएगा। बैठक में ईओ शेरकोट धर्मराज, सहसपुर धर्मदेव सिंह, नहटौर से ओमगिरी, स्योहारा से अरुणेंद्र कुमार पांडेय, अफजलगढ़ से कौशलराज मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed