बिजनौर। मेरठ प्रांत से एक अक्तूबर से शुरू होने वली वाली शौर्य जागरण यात्रा का बिजनौर में 12 अक्तूबर को आगमन होगा। इससे पहले जिले में प्रचार वाहन भ्रमण कर हिंदू समाज का जागरण करेगा। शौर्य जागरण यात्रा के प्रचार को प्रचार वाहन का रविवार को विभाग संघ चालक महेश पाल सिंह व नगर पालिकाध्यक्ष इंदिरा सिंह, प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौधरी ने पूजा-अर्चना व फीता काटकर शुभारंभ किया। यह प्रचार वाहन बिजनौर जिले के 14 प्रखंडों में जन जागरण करेगी। इस दौरान डॉ. बीरबल सिंह, कैलाश उपाध्यय, मनोज शर्मा, जयलेश, राजीव गुप्ता, अनिल चौधरी, ललित जोशी, सौरभ शर्मा, आशीष बालियान, आदित्य चौधरी, विनोद आर्य , आरएन सिंह, सुनील वर्मा, चौधरी अवनीश निर्वाल, शेखर चौधरी आदि उपस्थित रहे।