{"_id":"656f6581ab7b7e7f590d554b","slug":"professors-posted-in-medical-college-appointment-letters-distributed-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-15393-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में हुई प्रोफेसरों की तैनाती, बांटे गए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में हुई प्रोफेसरों की तैनाती, बांटे गए नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
बिजनौर में महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में तैनाती मिलने पर नियुक्ति पत्र लेकर प्राचार्य डॉ. उर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कालेज की फैकल्टी तैयार होने लगी है। शासन स्तर से यहां तैनात किए गए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर को समारोहपूर्वक मंगलवार को जिला अस्पताल सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
महात्मा विदुर मेडिकल कालेज, बिजनौर में 53 प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं। इनमें से 18 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित किया जा चुका था। मंगलवार को इनमें से दो नहीं पहुंच पाए, जबकि अन्य 16 को मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल सभागार में नगरपालिका बिजनौर चेयरपर्सन इन्दिरा सिंह तथा जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डा. उर्मिला कार्या, सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल, कार्यवाहक सीएमएस मेल डा. संजय कुमार, सीएमएस फीमेल डा. प्रभा रानी मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रबंधन हॉस्पिटल मैनेजर मेल रोहित कुमार तथा हॉस्पिटल मैनेजर फीमेल डा. अनुज भारद्वाज ने किया। जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
इन्हें मिली है तैनाती
डा. अनुराग एनॉटोमी, डा. तुहिन वशिष्ठ एनेस्थिसियोलॉजी, डा. गोपाल जनरल सर्जरी, डा. संगीता कपूर बायोकैमिस्ट्री के प्रोफेसर बनाए गए हैं। एसोसिएट प्रोफेसर में डा. आलोक त्रिपाठी एनॉटोमी, डा. मेघा पैथोलॉजी, डा. सुधांशु फिजियोलॉजी, डा.रेखा चौधरी बायोकैमिस्ट्री तथा डा. पूजा शर्मा माइक्रोबायोलॉजी शामिल हैं। इनके अलावा डा. अनुज कुमार ऑप्थेल्मोलॉजी, डा. प्रेमा एस गोडी आब्स गायनी, डा. विदित प्रताप दीक्षित एनाटॉमी, डा. नीलम शर्मा एनेस्थिसियोलॉजी, डा.अंशु सिंह ईएनटी, डा. मीना राजपूत जनरल मेडिसिन, डा. दिनेश कुमार गोस्वामी जनरल सर्जरी, डा. रूपा सिंह फिजियोलॉजी तथा डा. अरुण नागतिलक बायोकैमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किए गए हैं।