{"_id":"68681f75a3eb6e58db00eaa6","slug":"products-are-being-sold-from-29-vidur-vans-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-153869-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 29 विदुर वैनों से हो रही उत्पादों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 29 विदुर वैनों से हो रही उत्पादों की बिक्री
Sat, 05 Jul 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की मेहनत रंग ला रही है। समूहों के उत्पादित पदार्थ न सिर्फ बाजार में विदुर ब्रांड के नाम से बाजार में घुसपैठ कर रहे हैं। वहीं समूह से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार के संचालन में सहयोग दे रही हैं। जिले के शहरों में शोरूम खुलने के साथ 29 विदुर वैन के माध्यम से घर घर बिक्री हो रही है।
विदुर ब्रांड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण देकर व उत्पादन का मार्का तैयार किया गया है। समूहों के उत्पाद खुले बाजार एवं ऑनलाइन पर उपलब्ध हैं। विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर विदुर ब्रांड के उत्पादों की बिक्री की जा रही है। दाल, आटा और अन्य खाद्य सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध हैं। प्रशासन की ओर से सभी तहसीलों एवं विकास खंडों में विदुर ब्रांड स्टॉकिस्ट के रूप में जुड़ने के इच्छुक उद्यमियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिले में विदुर ब्रांड के लिए 85 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। इन समूहों में 800 से ज्यादा महिलाएं रोजगार पाकर स्वावलंबी बनी है। अफसरों के अनुसार समूहों कारोबार 7 करोड़ से ज्यादा हो गया।