{"_id":"62473ff75488990461126a0f","slug":"production-started-from-kalagarh-hydropower-station-dhampur-news-mrt582777648","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ जल विद्युत गृह से उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ जल विद्युत गृह से उत्पादन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ जल विद्युत गृह से उत्पादन शुरू
कालागढ़। गर्मी आते ही बिजली संकट से उबरने के लिए कालागढ़ के राम गंगा जल विद्युत गृह से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। विद्युत उत्पादन के लिए रामगंगा बांध से अतिरिक्त पानी की आपूर्ति विद्युत गृह को की जा रही है।
कालागढ़ के रामगंगा बांध से सिंचाई के लिए ही पानी की आपूर्ति रामगंगा जल विद्युत गृह को की जाती है। रामगंगा बांध खंड के अधिशासी अभियंता के कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में विद्युत निगम के अधिकारियों ने बांध के अधिकारियों से जल विद्युत गृह को पानी की निकासी करने की मांग की। बैठक में विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों ने पावर हाउस से बिजली का उत्पादन करने को कहा है।
बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांध से 3500 क्यूसेक पानी की निकासी किए जाने पर सहमति बनी है। बांध से पावर हाउस को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। लगभग दो मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन दो मशीनों से किया जा रहा है। सिंचाई की मांग मुरादाबाद मंडल से मिलने पर पानी की निकासी विद्युत गृह को बढ़ा दी जाएगी। बैठक में उत्तराखंड जल विद्युत उत्पादन निगम के उप महाप्रबंधक विमल कुमार अधिशासी अभियंता अवधेश वर्मा के अलावा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।