फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Process of determination of TET centers started

शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी अगले सप्ताह

Thu, 18 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Process of determination of TET centers started
बिजनौर। शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी दस दिन बाद है। इस बार पिछली बार के मुकाबले करीब तीन हजार परीक्षार्थी अधिक शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर होंगे। प्रशासन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की छानबीन करने में जुट गया है।
विज्ञापन

शासन से शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी कराने के लिए 28 नवंबर रविवार निर्धारित किया गया है। पिछली बार कोरोना का प्रकोप था। अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है। परंतु प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पूरी सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

पिछली बार टीईटी परीक्षा में 17500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए सभी 22 परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर थे। कोरोना प्रकोप होने से परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक थी। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा में करीब 20,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इससे परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का काम शुरू हो गया है। बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर बनाने में परेशानी आ रही है। शासन से परीक्षा केंद्र बनाने के मानक तय है। मानकों पर खरे उतरने वाले विद्यालय पहले से ही परीक्षा केंद्र है। नये केंद्र गहरी छानबीन के बाद बनेंगे। अधिकारियों का कहना कि केंद्र निर्धारण में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को भी ध्यान में रखना है। डीआईओएस प्रतिनिधि निशांत कुमार का कहना है कि शासन के मानकों के अनुसार केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed