फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Problems of farmers should be solved on priority: Ritu Maheshwari

किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो समाधान:रितु माहेश्वरी

Tue, 29 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Problems of farmers should be solved on priority: Ritu Maheshwari
किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो समाधान : रितु माहेश्वरी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन द्वारा नामति नोडल अधिकारी/सीईओ नोएडा रितु माहेश्वरी ने बिजनौर व चांदपुर में सड़क पर कूड़े के ढ़ेर मिलने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारियों सहित सभी नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनका मुख्य कार्य साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को गौआश्रय स्थलों में मानक के अनुसार काम कराने को कहा। गौवंश को सर्दी से बचाए रखने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी ने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान क्रय केंद्र की समीक्षा के दौरान किसानों के धान मूल्य के बकाया भुगतान पर असंतोष जताया। संबंधित एजेंसियों से भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए। एसपी डा.धर्मवीर सिंह को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण थाना समाधान दिवस पर पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप करें और किसानों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें। सीएमओ डा.विजय यादव से कोविड 19 से बचाव को टीकाकरण आदि की वेक्सीन को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए कोल्ड चैन कक्षों के बारे में जाना। नोडल अधिकारी पुलिस एडीजी बीपी जगदंड ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की आम समस्याओं को आपस में सामंजस्य स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ बनाए गए बिलों के संबंध में उनसे संवाद स्थापित कर बिल से संबंधित भ्रांतियां दूर करने का प्रयास करें। रितु माहेशवरी ने कलक्ट्रेट स्थित कोविड-19 इंटीग्रीटेड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। होम आईसोलेटेड मरीजों की अपेक्षित निगरानी की व्यवस्था करने को कहा। सीएमओ कार्यालय स्थित कोल्ड चैन कक्ष का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन आदि दवाओं के संरक्षण की व्यवस्था को देखा। सीएमओ ने बताया कि कोल्ड चेन कक्ष के अलावा जिले में 16 अन्य कोल्ड चैन कक्ष स्थापित किए गए हैं। यहां वैक्सीन को सुरक्षित रखा जाएगा। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि जिले में किसानों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं निस्तारित करने के लिए कार्ययोजना बना ली गई है। विभिन्न अधिकारियों के लिए दायित्वों का निर्धारण कर लिया गया है। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र, प्रशासन विनोद कुमार, एसपी देहात संजय कुमार समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed