{"_id":"5fe234bd8ebc3e3c8456ca86","slug":"problems-arose-during-bjp-public-hearing-day-nazibabad-news-mrt516903217","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जन सुनवाई दिवस में उठीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जन सुनवाई दिवस में उठीं समस्याएं
विज्ञापन
भाजपा जन सुनवाई दिवस में उठीं समस्याएं
नजीबाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री के नेतृत्व में आयोजित जनसुनवाई दिवस में क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड संबंधी अनेक समस्याएं उठाईं।
मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चौ.विक्रम सिंह खोबे, ओमकार सिंह, मो.रमजान, कमल सैनी, ज्ञानेंद्र ठाकुर, मनोज शर्मा की उपस्थिति में क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराया। मुनीरगंज निवासी महमूद ने प्रतिष्ठान के सामने कूड़े से गंदगी होने, पुरनपुरगढ़ी निवासी रामपाल सिंह ने राशन कार्ड न बनाए जाने की समस्या उठाई। एक महिला ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला उठाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सुनवाई दिवस का निस्तारण तहसीलदार राधेश्याम शर्मा से कराने का आश्वासन दिया।