फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Priyanshi, Ankita won the mehndi competition

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियांशी, अंकिता ने मारी बाजी

Thu, 04 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Priyanshi, Ankita won the mehndi competition
नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : NAZIBABAD
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियांशी, अंकिता ने मारी बाजी
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन कालेज के एनएसएस छात्रा इकाई के दूसरे दिन के शिविर में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियांशी वर्मा और अंकिता तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र इकाई के एनएसएस शिविर में सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में लकी ने आकाश कुमार को हराया।

कार्यक्रम अधिकारी डा. नीलम बालियान के निर्देशन में ग्राम शेखपुर गढू में आयोजित साहू जैन कालेज की छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर का दूसरा दिन अल्प बचत दिवस के रूप मनाया गया। बचत एवं बीमा निवेश सलाहकार हेमंत अग्रवाल ने स्वयंसेविकाओं को बचत करने का परामर्श दिया। शिविर के दूसरे सत्र में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियांशी वर्मा व अंकिता तिवारी ने प्रथम, शहरीन ने द्वितीय, नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रीति, सृष्टि, शालू, कनिका शर्मा, ममता, नाजिश, शिवानी, हिमांशी, सलोनी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डा. कुसुम कुसवाह, डा. अनिल राजपूत मौजूद रहे। उधर, प्राथमिक विद्यालय पदारथपुर में आयोजित साहू जैन कालेज की छात्र इकाई के एनएसएस शिविर में श्रमदान कर विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों की सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में लकी ने आकाश कुमार को 21-17 से हराया। डबल में शमीम एवं शिवम ने रिषभ एवं सौरभ को 21-16 से हराया। इस अवसर पर निर्णायक डा. अनिल कुमार, डा. प्रमोद शर्मा, डा. मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed