{"_id":"577ea0034f1c1bd7497fb01d","slug":"private-bus-upturned-24-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस पलटी, 24 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस पलटी, 24 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में नजीबाबाद-नगीना के बीच चलने वाली प्राइवेट बस यूपी 20बी 8850 बृहस्पतिवार शाम नगीना से नजीबाबाद आ रही थी।
बुंदकी मार्ग पर तेज गति से गंतव्य की ओर बढ़ रही बस से गांव घोसीपुरा के निकट बस चालक अशोक कुमार नियंत्रण खो बैठा, जिससे मार्ग के दाहिनी ओर बस पलट गई। बताया जाता है कि जिस समय प्राइवेट बस पलटी, उसके भीतर और छत पर भी सवारियां बैठी थीं। हादसे में 24 से अधिक यात्रियों को काफी चोटें आईं। चंद मिनटों में पहुंचे लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। क्रेन की मदद से गड्ढे में पलटी बस को बाहर निकाला गया। उधर, जलालाबाद में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। बृहस्पतिवार दोपहर जलालाबाद निवासी शाहनवाज (20) एवं सरताज (18) सड़क हादसे में घायल हो गए। घटना के समय दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति घायल युवकों को आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। अचानक पहुंचे कुछ लोगों ने व्यक्ति से मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराकर मामला निपटाया।