फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   prisoners got vaccine

बंदियों को लगी वैक्सीन

Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
prisoners got vaccine
बंदियों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कारागार के सभी बंदियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। 18 साल से ऊपर के सभी बंदियों को ये डोज लगवाई गई हैं। जेल में कोई बंदी कोरोना पॉजिटिव नहीं रहा हैं। जेल में बंदियों से मुलाकात पर पूरी तरह रोक है।
जिला कारागार में एक बार कोरोना ने कहर बरपा दिया था। जेल के 20 बंदी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जेल में 1180 बंदी हैं। 18 साल से ऊपर के सभी बंदियों को डोज लगवा दी गई है। जेल में वैक्सीन लगने के बाद भी बंदियों से कोरोना के बचाव के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। जेल की बैरक में बंदी दूरी बनाकर रहते हैं। मास्क भी लगा रहे हैं। जो अपराधी जेल में जाता है, पहले उसे 14 दिन तक अलग बैरक में रखा जाता है। इसके बाद जांच होने पर अन्य बंदियों के साथ उसे बैरक में भेजा जाता है।
विज्ञापन

जेल में पिछले साल से कोरोना के चलते बंदियों से मुलाकात पर पूरी तरह रोक है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को जेल के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। बंदियों की फोन पर परिजनों से बात करा दी जाती हैं। घर से आया सामान बंदियों तक पहुंचा दिया जाता हैं। जेल के बंदी परिजनों से मुलाकात के लिए तरस गए हैं। जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुुताबिक जेल में सभी बंदियों कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed