फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Principal Chief Engineer Railway inspected

प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर रेलवे ने किया निरीक्षण

Sat, 08 Dec 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Updated Sat, 08 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Principal Chief Engineer Railway inspected
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन और सूकरो रेलवे पुल का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद में बेहतर यात्री सुविधा देने तथा पार्सल घर का सामान मुख्य प्लेटफार्म पर न रखने के चीफ इंजीनियर ने सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

बड़ौदा हाउस दिल्ली से आए रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर नवीन चोपड़ा ने एडीईएन अभिषेक कुमार, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर समन्वय आरपी सिंह, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर एके सिंह, एडीईएन अभिषेक कुमार सिंह, एसएस आरके मीणा के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने प्लेटफार्म एक पर कैंटीन, यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन की पैनल संचालन व्यवस्था और कक्ष में उपस्थित विभिन्न उपकरणों के इस्तेमाल के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन

प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर नवीन चोपड़ा ने रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार पर स्थित पार्सल ऑफिस के बाहर रखे सामान से यात्रियों को असुविधा होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल प्लेटफार्म से सामान हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर रंगाई-पुताई तथा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में एसएस आरके मीणा को निर्देश दिए। उन्होंने बुकिंग विंडो पर  रेलिंग लगाने को भी कहा। मीडिया द्वारा मालगोदाम पर फुट ओवरब्रिज बनाने के संबंध में पूछने पर प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर नवीन चोपड़ा ने बताया कि फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे से जानकारी मांगी गई थी। जनता से जुड़े इस प्रकार के फुट ओवरब्रिज बनाने के संबंध में प्रदेश सरकार को कार्रवाई करनी होती है। निरीक्षण के दौरान रेलपथ विभाग से केएल वर्मा, एसएस रावत, सीआईटी गजे सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीएस रावत सहित अन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed