फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prime Minister's poor welfare food scheme closed

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना बंद

Thu, 07 Jan 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's poor welfare food scheme closed
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना बंद
विज्ञापन

धामपुर। केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बंद कर दिया गया है। अब किसी को सरकार की ओर से मुफ्त में खाद्यान्न नहीं मिलेगा। केवल अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को निर्धारित कीमत पर खाद्यान्न मिलेगा।

आपूर्ति विभाग के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि धामपुर तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाकों धामपुर, अल्हैपुर, स्योहारा और अफजलगढ़ को मिलाकर कुल 4666 अंत्योदय और 179346 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी उपभोक्ता हैं। अंत्योदय राशन कार्ड उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से प्रति राशन कार्ड 20 किलोग्राम गेहूं और 15 किलोग्राम चावल दिया जाता है। उपभोक्ताओं को यह खाद्यान्न प्रति व्यक्ति दो किलोग्राम गेहूं और तीन प्रति किलोग्राम के हिसाब से चावल दिया जाता है। पात्र गृहस्थी राशन उपभोक्ताओं को राशन यूनिटों के हिसाब से मिलता है। धामपुर तहसील क्षेत्र के सभी ब्लाकों में कुल अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड को मिलाकर कुल 184012 कार्ड हैं। एआरओ ने बताया कि सभी कार्ड धारकों को ई पॉश मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के आदेश पर सभी सुझाव दिया गया है कि उपभोक्ता हर महीने की 5 से 18 तारीख तक अपना खाद्यान्न संबंधित राशन डीलर से प्राप्त कर लें। यदि कोई राशन उपभोक्ता निरंतर तीन महीने तक अपने राशन कार्ड पर खाद्यान्न नहीं ले पाता है। तो विभाग की ओर से ऐसे लोगों के राशनकार्डों को निरस्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed