फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Previous records of number scoring in high school science paper will be broken

Bijnor News: हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में टूटेंगे नंबर स्कोरिंग के पिछले रिकाॅर्ड

Fri, 01 Mar 2024 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Previous records of number scoring in high school science paper will be broken
-परीक्षार्थी कर रहे 75 प्रतिशत से अधिक नंबर आने का दावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। इस बार हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में नंबर स्कोरिंग के पिछले सालों के रिकार्ड टूटेंगे। परीक्षार्थियों का दावा है कि कम से कम 75 नंबर आएंगे। आम तौर से कठिन समझे जाने वाले रसायन विज्ञान के पेपर में आए सवाल उम्मीद से अधिक आसान थे।



विज्ञान का पेपर 70 अंक का होता है। विज्ञान का पेपर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीवविज्ञान भागों में विभाजित होता है। वर्ष 2023 में हाईस्कूल विज्ञान के पेपर ने छात्रों को रुला दिया था । परीक्षार्थी केंद्रों पर जाते समय गंभीर थे परंतु परीक्षार्थी 11.45 बजे जैसे ही परीक्षा कक्षों से बाहर निकले तो खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन




छात्रों के अनुसार पेपर में तीनों भाग के सवाल आसान आए। गणित के बाद विज्ञान के पेपर ने नंबरों का ढेर लगा दिया। कहां क्लोरीन तथा सोडियम परमाणु के इलैक्ट्रोनिक विन्यास पूछे गए। परिपथ में प्रयुक्त होने वाले उपकरण पूछे गए।मैंडल का प्रयोग का सवाल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हृदय की संरचना जैसे रटे हुए सवाल आए। प्रकाश का न्यूमेरिकल भी आसान था। नेत्र के दीर्घ दृष्टि दोष तो सभी की जुबान पर था। उष्माक्षेपी तथा उष्माशोषी अभिक्रिया का सवाल तो इंपोर्टेंट था । छात्र याद करके आए थे। कुल मिलाकर विज्ञान के पेपर में नंबरों की झड़ी लगने की मजबूत संभावना है। उधर आज इंटर का गणित व जीवविज्ञान का पेपर था। छात्रों के अनुसार पेपर ठीक ठाक थे। जहां कुछ प्रश्न बुद्धि चातुर्य के थे, वहीं कुछ सवाल आसान भी आए।





3265 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
पहली पाली में हाई विज्ञान के पेपर में 49444 परीक्षा पंजीकृत थे। इनमें 47017 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 2427 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। पहली पाली में ही इंटर लेखाशास्त्र, फारसी व पाली का पेपर था। पंजीकृत 826 परीक्षार्थियों में 805 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर जीवविज्ञान में 16605 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 15921 परीक्षार्थी उपस्थित थे। जबकि 684 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। इंटर गणित में 6150 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 6025 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 125 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे रहे। हाईस्कूल कृषि में पंजीकृत 207 परीक्षार्थी में 199 उपस्थित तथा आठ अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पाली में कुल 3265 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।



आज ये पेपर
एक मार्च को प्रथम पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान व इंटर के उर्दू, पंजाबी आदि 13 विभिन्न भाषाओं के पेपर है। दूसरी पाली में हाईस्कूल एनसीसी तथा इंटर का मानव विज्ञान का पेपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed