{"_id":"697667cb984ffc763a03c395","slug":"president-honored-dm-for-sir-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-170913-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एसआईआर के लिए डीएम को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एसआईआर के लिए डीएम को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
दिल्ली में बिजनौर की डीएम जसजीत कौर को सम्मानित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। स्रोत सूचना वि
Link Copied
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को दिल्ली में सम्मानित किया। उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रेनिंग और कैपेसिटी क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को बिना किसी गलती के लागू करने के लिए एक मजबूत और चुस्त ट्रेनिंग और क्षमता-निर्माण ढांचा तैयार किया गया। सुपरवाइजर्स तथा बूथ लेवल अधिकारियों को पूरी दक्षता के साथ प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया और समय पूर्वक उनकी समस्याओं और शंकाओं का निदान सक्षम स्तर से कराया गया। उन्होंने बताया कि एसआईआर के कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ संपर्क एवं उनके साथ लगातार बैठकों का आयोजन किया गया। मानव क्षमता में इस केंद्रित निवेश से सभी कार्य टीमवर्क के साथ किया जाने के कारण एसआईआर के कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता प्रदर्शित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।