फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparing to build a mini stadium

मिनी स्टेडियम बनाने की तैयारी

Fri, 22 Apr 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Preparing to build a mini stadium
मिनी स्टेडियम बनाने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। योजना परवान चढ़ी तो शहर के पास एक मिनी खेल स्टेडियम बनने जा रहा है। जिसकी कवायद शुरु हो गई है। फिलहाल इस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। दरअसल शहर के स्टेडियम के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए यह योजना तैयार की गई है। निर्माण में आने वाली लागत को पंचायत की तीनों संस्थाएं वहन करेंगी।
शहर से सटी ग्राम पंचायत रसीदपुर गढ़ी में करीब चार दशक पहले ग्रामीण व्यायामशाला का निर्माण कराया था। जिसे दो दशक पहले तक गांव के युवाओं ने मिनी स्टेडियम के रुप में इस्तेमाल किया। हालांकि अब इसका भवन जर्जर होकर गिर रहा है। वहीं मैदान में भी घास उगी है और उबड़ खाबड़ है। युवाओं को शहर केर स्टेडियम में आना पड़ता है।
विज्ञापन

अब ग्राम पंचायत की ओर से इस जगह पर मिनी स्टेडियम बनवाने के लिए बीड़ा उठाया गया है। जिसे लेकर सीडीओ केपी सिंह ने ग्राम प्रधान से बृहस्पतिवार को मंथन किया। सीडीओ ने मिनी स्टेडियम में खर्च होने वाले बजट की संभावनाओं को तलाशा। तय किया गया कि मैदान को समतल कराने, नलकूप और शौचालय आदि की व्यवस्था में आना वाला खर्च मनरेगा के तहत पूरा किया जाएगा। बता दें कि मिनी स्टेडियम बनवाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने भी संस्तुति की है। जिसके लिए रुपरेखा तैयार कर ली गई है। सीडीओ ने इस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों संस्थाएं खर्च करेंगी बजट
फिलहाल शुरुआती आंकलन में एक करोड़ रुपया खर्च होने का अनुमान लगायाग या है। जिस पर सुझाव दिया गया है कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत तीनों से ही बजट की व्यवस्था कराई जाएगी। जिसके लिए पत्राचार शुरु हो गया है।
वर्जन....
गांव में एक मिनी स्टेडियम की जरुरत है। दशकों पहले ग्रामीण व्यायाम शाला का भवन जर्जर हो चुका है। मैदान भी सही नहीं है। ऐसे में पंचायत की ओर से मिनी स्टेडियम बनवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने भी इस प्रयास पर काम करना शुरु कर दिया है।

....सत्यपाल सिंह, ग्राम प्रधान
रसीदपुर गढ़ी में मिनी स्टेडियम बन जाने से शहर की लाइन पार वाली आबादी को फायदा मिलेगा। इन्हें नेहरु स्टेडियम में आने की जरुरत नहीं होगी। मिनी स्टेडियम के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। बजट की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से कुछ काम मनरेगा से भी करा दिए जाएंगे।
...केपी सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed