{"_id":"61dc850a85d6fb522568ac41","slug":"preparations-to-tighten-the-noose-on-liquor-smugglers-bijnor-news-mrt572935779","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में शराब तस्करी रोकने को उत्तराखंड और बिजनौर के अफसरों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में शराब तस्करी रोकने को उत्तराखंड और बिजनौर के अफसरों ने किया मंथन
बिजनौर में बरकतपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस बैठक करते यूपी और उत्तराखंड के अधिकारी।
- फोटो : BIJNOR
Link Copied
शराब तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी
विज्ञापन
बिजनौर। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में शराब तस्करी की आशंकाएं बढ़ जाती हैं, जिसे लेकर उत्तराखंड और बिजनौर के अफसरों ने समन्वय बैठक की, जिसमें बॉर्डर पर कड़ी चौकसी और शराब की तस्करी रोकने पर मंथन किया गया। एक राय बनी कि दोनों प्रदेशों की संयुक्त टीम 24 घंटे लगातार चेकिंग करेंगे।
सोमवार को बरकतपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में बिजनौर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा और एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह की मौजूदगी में उत्तराखंड के पुलिस और आबकारी अफसरों के साथ बैठक हुई, जिसमें बॉर्डर के इस पार और उस पार के क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले और तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर चर्चा की गई। तय हुआ कि बॉर्डर पर संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। बॉर्डर के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी आपस में साझा की जाएगी। सीमावर्ती क्षेत्र में शराब माफियाओं पर कड़ी निगरानी की जाएगी। शराब के अलावा भी अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने। साथ ही शराब की दुकानों की नियमित चेकिंग कराये जाने तथा साइनवोर्ड व रेट लिस्ट तथा बोतलों पर लगे बार कोड को चैक करने के लिए कहा गया। बैठक में एसपी देहात राम अर्ज, एएसपी पूर्वी ओमकार सिंह समेत बॉर्डर से सटे सभी सर्किल के सीओ, आबकारी अधिकारी और निरीक्षक समेत उत्तराखंड के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।